कबीरधाम जिला के पण्डरिया विकास खण्ड अन्तर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजाति (बैगाओं) पर्यावास अधिकार के मान्यता हेतु जागरूकता अभियान

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिला के पण्डरिया विकास खण्ड अन्तर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजाति (बैगाओं) पर्यावास अधिकार के मान्यता हेतु जागरूकता अभियान सह प्रशिक्षण शिवीर आयोजित किया गया l

स्थान: मजगांव 

दिनांक : 20/05/025 

पण्डरिया विकास खण्ड के 14 बैगा बसाहटो- बिरहुडीह, कुण्डापानी, लिफडी, करहालू, नवाटोला, गभोडा, पण्डरीपानी, छीरपानी, गाडा सरैई, भुरभुसपानी, मजगांव, अमनिया, बीजापारा उपका, सरहापथरा मे रह रहे विशेष पिछडी जन जाति को पर्यावास अधिकार कि मान्यता दिलाने कि दिशा में जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर ग्राम मजगांव में आज आयोजित किया गया जिसमें 14बैगा बसाहटो से 77 पारंपरिकबैगा महिला एंव पुरूषो ने भाग लिये इस कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवी संस्था आदिवासी समता मंच के द्वारा किया गया जो बैगाओ को पर्यावास अधिकार दिलाने में पिछले 4 वर्षो से लगातार प्रयास कर रही है इस कार्यक्रम में भाग ले रहे पर्यावास अधिकार कोर कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष गौठुराम बरंगिया ने बताया कि आज से लगातार 8 दीनो तक पुरे बैगा बसाहटो में प्रशिक्षण शिविर एंव जागरूकता अभियान जोर शोर चलाया जायेगा!

बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री इतवारी राम मछिया ने बताया कि पर्यावास अधिकार लेना इसलिए जरूरी है ताकि पुरे पर्यावास क्षेत्र में बैगा समुदाय अपने रिति रिवाज़, अपनी मान्यताओं के साथ निरंतर रूप से रह पायेगा और अपने पर्यावास कि रक्षा कर पायेंगे तथा उसे समृध कर पायेंगे!

आदिवासी समता मंच के अनिमा बनर्जी ने बताया कि बैगाओ के समाजिक, आथिर्क अधिकार, सासंकृत, जैव विविधता बैगाओ के सासंकृतिक विरासत उनकी आस्था मान्यताओं का गांव वार दस्तावेज तैयार किया गया है जो पर्यावास अधिकार प्राप्त करने कि दिशा मे एक प्रमुख कडी है!आदिवासी समता मंच के सहेत्तर सिंह धुर्वे ने बताया कि 110 बैगा बसाहटो का नजरी नक्शा तैयार किया गया है!

इस कार्यक्रम में भाग ले रहे कोर कमेटी के सदस्य दसमी बाई बैगा बताया कि समारे बैगा समाज के पर्यावास क्षेत्र में परंपरा से जल जंगल देवी देंवताओ से आटुट जुडाव है इसलिए हमारे बैगा समाज को आगे आके जागरूक होना चाहिए!

आदिवासी समता मंच कार्य कर्ता हेमंत गढेवाल ने बताया कि बैगा बसाहटो के पारा, टोला, मोहल्ला में ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा जिसमें बैगा समुदाय के ही लोगो को वन अधिकार समिति के सदस्यों को चैन किया जाना है! बिरहुलडीह के पुर्व सरपंच लालजू बैगा ने खुशी जाहिर करते हुये कहाँ छत्तीसगढ़ गढ कि सरकार छत्तीसगढ़ में रह रहे सभी आदिम जनजाति (पी, वी, टी, जी)को पर्यावास अधिकार दिलाने में मद्दद कर रहा जो कि काफी सराहनीय है!

इस कार्यक्रम में नानसिंह, ननसू, महरसिंह, उजियारो बाई, जमनी बाई, बिसरीबाई, बैसाखिनबाई, शैलु, भदलू, ज्ञान सिंह, सुखीराम आदि बैगाओ ने भाग लिए

सेहत्तर सिंह धुर्वे अनिमा बनर्जी

समन्यवक समन्यवक

Related posts