पुणे, महाराष्ट्र से किसानों के 20,00000 रूपये धोखाधडी कर 01 वर्ष से फरार आरोपी ज्ञानप्रकाश गुप्ता को सांमली से किया गया गिरफ्तार

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

गन्ना किसानों से 20,00000 रूपये धोखाधडी कर 01 वर्ष से फरार आरोपी ज्ञानप्रकाश गुप्ता को सांमली पुणे, महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार

आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी रूपेश चंद्रवंशी पिता राजकुमार चंद्रवंशी उम्र 39 साल निवासी रूसे थाना पाण्डातराई जिला कबीरपाम छ०ग० ने दिनांक 04.03.2024 को थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका ग्राम रूसे में गुड बनाने का फैक्ट्री है पिछले वर्ष 2023 में ज्ञानप्रकाश गुप्ता निवासी ककराला थाना अलापुर जिला बदायूं उत्तरप्रदेश का किराये में गुड फैक्टी को चलाने के लिये लिया था इसके एग्रीमेंट के अनुसार 4,00000 रूपये लेना शेष है तथा 35 किसानों के कुल 1264076 रूपये गुड फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों का 227120 रूपये, गुड फॅक्ट्री के मैनेजर रमेश चंद्रवंशी का 90,000 रूपये इस प्रकार से कुल 1931196 रूपये न देकर ठगी कर रातो रात भाग जाने की शिकायत पर थाना पाण्डातराई में 63/2024 धारा 420,406,409,120(B) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेवना में लिया गया । प्रकरण के आरोपीगण फरार होने एवं मामला किसानों तथा मजदूरों से संबंधित होने से प्रकरण गंभीर किस्म का होने एवं मामला 01 साल पुराना होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला-कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा आरोपीयों की हर संभव पतातलाश करने निर्देश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेन्द्र बघेल (रा.पु.से.) एवं श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) के दिशा निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री अखिलेश कौशिक (रा.पु.से.) बोडला से मार्ग दर्शन प्राप्त कर नव पदस्थ थाना प्रभारी उप निरीक्षक ‍त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में फरार आरोपीगण का लगातार पतासाजी किया जा रहा था इसी दौरान सूचना मिलने पर तासगांव, सांमली, महाराष्ट्र से आरोपी ज्ञानप्रकाश गुप्ता पिता दिनेश चंद गुप्ता उम्र 25 साल निवासी ककराला थाना अलापुर जिला बदायूं उत्तरप्रदेश को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यू.रिमाण्ड में पेश किया गया जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सहा उप निरीक्षक-रघुवंश पाटिल, सायबर सेल में पदस्थ सहा उप निरी. चंद्रकांत तिवारी, आरक्षक शिवाकांत शर्मा का विशेष योगदान रहा है।

Related posts