बाल विवाह मुक्त भारत पर कार्यक्रम: कृषक सहयोग संस्थान समर्थन करता है शासन के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को कृषक सहयोग संस्थान समर्थन करता है।

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

बाल विवाह मुक्त भारत पर कार्यक्रम: कृषक सहयोग संस्थान समर्थन करता है शासन के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को कृषक सहयोग संस्थान समर्थन करता है।

 मुंगेली जिले मे जिला स्तरीय कार्यक्रम 27 नवम्बर 2024 “एक्सैस टु जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन” और “बचपन बचाओ आंदोलन” के मार्गदर्शन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन पी॰ एम॰ श्री आत्मनन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल मे किया गया।

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती अंजुबाला शुक्ला,प्राचार्य डॉ॰ आई॰पी॰ यादव जी, जिला संरक्षण अधिकारी छवि लाल साहू एवं महादेव यादव जी उपस्थित थे। मंच पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य महोदय का स्वागत पुष्प गुच्छ से जिला समन्वयक श्री ललित सिन्हा द्वारा किया गया। जिला समन्वयक ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को रोकने और संस्था द्वारा मुंगेली जिले मे 50 गाँव किए जा रहे जन-जागरूकता गतिविधियों पर उपस्थित बच्चों को जानकारी दी। भारत सरकार द्वारा दिनांक 27 नवम्बर को देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन से माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी द्वारा बाल विवाह मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। सामाजिक संस्था कृषक सहयोग संस्थान मुंगेली जिले के 50 गांवों में रैली ,दीप दान, मानव श्रृंखला बनाकर समुदाय को जागरूक किया गया। 

 मुख्य अतिथि ने अपने उदद्बोधन मे कम उम्र मे लड़की की शादी से उसके स्वास्थ पर पड़ने वाले दुष्परिणाम और बच्चो को 14 से 18 वर्ष अपने पढ़ाई और कैरियर पर ध्यान देने के लिए बताये। यदि किसी लड़की या लड़के की शादी कम उम्र मे माँ-पिता जी करते है तो आप लोग अपनी ग्राम पंचायत, नगर निगम और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत कर सकते है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती अंजुबाला शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 18 वर्ष से कम आयु की बालिका और 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह कानून अपराध है। इस कानून के उल्लंघन पर 2 साल की सजा और ₹1 लाख जुर्माने का प्रावधान है। बाल विवाह के दुष्प्रभाओं के प्रति बच्चों को जागरुक किया गया और यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है।

प्राचार्य डॉ॰ आई॰पी॰ यादव जी संस्था का एवं मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के सहयोगकर्ता रत्न कश्यप, गाजनंद कश्यप, महादेव यादव, पारुल ओझा, संध्या कुजूर, संत्वना दत्ता, ज्योति जैसवाल, राजेंद्र प्रसाद साहू, पुष्पांजलि कोसले, राहुल वर्मा, पंकज मिश्रा है।

Related posts