🔱कांवड़ यात्रा दूसरा दिन : माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर🚩
आज कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन लम्हनी से खुड़िया तक कि यात्रा हेतु बोल बम और हर-हर महादेव के नारों के जयघोष और एक नई ऊर्जा एवं उत्साह से सभी कावड़ियों के साथ यात्रा के लिए प्रस्थान किया।
नदी में जल स्त्रोत अधिक होने की वजह से आज नदी किनारे वन ग्राम महमाई में उपलब्ध स्थानीय आश्रय में कांवड़ यात्रियों के साथ विश्राम किया। कल पुनः सभी के साथ उसी उत्साह और भगवान भोलेनाथ एवं माँ नर्मदा के साथ आगे की यात्रा जारी होगी।
यह यात्रा नए अनुभवों और जीवन पथ को एक नई दिशा देने में सार्थक सिद्ध होगा। हम आश्वस्त हैं कि जिस प्रकार हमारी यात्रा सुखद रूप से प्रारंभ हुई है शिवजी आगे भी हमारी यात्रा सुख एवं मंगलमय बनाएंगे।
माँ नर्मदा और शिवजी सबका कल्याण करे यही कामना करती हूँ।
#बोल_बम_भावनादीदी_संग
#हर_हर_महादेव



