कवर्धा में तेंदुपत्ता संग्राहकों पर भालू का हमला, चार लोग घायल, प्रभावित लोगों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

 

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कवर्धा में भालू के हमले से चार लोग घायल हो गए हैं. पूरी घटना भोरमदेव अभयारण्य के कवर्धा वन परिक्षेत्र के बाघुटोला की है. सोमवार सुबह तेंदुपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर भालू ने अटैक कर दिया. इस हमले में दो महिला समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. इन घायलों में एक व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

 

घायलों का जिला अस्पताल मे इलाज जारी: भालू के अटैक में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना में एक शख्स की हालत गंभीर है. उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.घायल ग्रामीणों से मिले डिप्टी सीएम: भालू के हमले में घायल ग्रामीणों से डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुलाकात की है. वह कवर्धा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों और उनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे.

 

घायलों से मिलते डिप्टी सीएम विजय शर्मा

वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया हूं. वन विभाग द्वारा तत्काल राहत के तौर पर घायलों को सहायता राशि प्रदान की गई है.- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

 

कैसे भालू ने किया हमला ?: कवर्धा वन परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर मनीष सिंह ने जानकारी दी है कि यह घटना तेंदुपत्ता तोड़ने के दौरान हुई है. बाघुटोला निवासी 2 दंपत्ति रोज की तरहां तेंदूपत्त तोड़ने कवर्धा रेंज के जंगल थूहापानी बीट के आसपास गए हुए थे, पत्ता तोड़ने के दौरान ग्रामीणों का सामना जंगली भालू से हो गया. भालू को देखते ही ग्रामीण भागने लगे लेकिन भालू ने दौड़कर ग्रामीणों पर हमला कर दिया. जैसे तैसे युवक दंपत्ति भालू के चंगुल से बचकर भागने में सफल रहे. उसके बाद भालू ने बुजुर्ग दंपति को घेर लिया. भालू के हमले में बचे दंपति ने शोर कर ग्रामीणों को बुलाया. उसके बाद चारों घायलों को कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

 

आज सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गए चार ग्रामीणों पर भालू ने हमला किया है. भालू के हमले से चार लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें एक बुजुर्ग की हालत नाजुक है. जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. वन विभाग की ओर से चारों घायलों को 500-500 रुपए तत्काल सहायता राशि दी गई है. आगे विभाग की ओर से इलाज का खर्च निर्वहन किया जाएगा.- मनीष सिंह, प्रभारी रेंजर, कवर्धा वन परिक्षेत्र

 

तेंदुपत्ता तोड़ाई का चल रहा सीजन: छत्तीसगढ़ में अभी तेंदुपत्ता तोड़ाई का सीजन चल रहा है. प्रदेश में तेंदुपत्ता को हरा सोना कहा जाता है. छत्तीसगढ़ में प्रति बोरा तेंदुपत्ता का रेट 5500 रुपये है. ग्रामीणों को तेंदुपत्ता का संग्रहण करने से अतिरिक्त आय होती है. यही वजह है कि लोग तेंदुपत्ता की तोड़ाई करते हैं.

Related posts