सुदूर वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़ागढ़ गांव में पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखी हलषष्ठी व्रत

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

सुदूर वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़ागढ़ गांव में पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखी हलषष्ठी व्रत

सुदूर वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़ागढ़ गांव में पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखी हलषष्ठी व्रत हर मां की यही कामना होती है कि उसके पुत्र दीर्घायु हो इसी कामना के लिए पुत्रो की लंबी उम्र के लिए भादो माह के कृष्ण पक्ष के षष्ठी को यह व्रत संतान की दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य के लिए रखा जाता है ।इस दिन उपवास दो तलाब बनकर और हल षष्ठी देवी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।इस व्रत में भैस का दूध,दही और घी का उपयोग किया जाता है lइस मौके पर पूजा अर्चना कराने वाले पंडितो ने हलषष्ठी पर्व के सम्बंध में छः अध्याय के कथा का विधि पूर्वक कथा वाचन कर व्रत रखने वाले माताओं को सुनाते है।

पूजा अर्चना पश्चात माताएं अपने बच्चों को छह बार पोता भी लगाते हैं।कहा जाता है यह परंपरा संतानो को बुरी नजर से बचाने के उद्देश्य से किया जाता है।

पूजा व्रत और धार्मिक परम्परा श्रध्दा पूर्वक उपवास रखकर पसहर चावल की प्रसाद व भाजी की सब्जी,दौना पत्तल में प्रसाद स्वरूप खा कर व्रत पूर्ण करते हैं।इस व्रत में भैस का दूध,दही घी का उपयोग करते है।

Related posts