ग्राम कुई की सड़क बनी मौत का गड्ढा, अधिकारी-ठेकेदार ‘राम भरोसे’।
ग्राम कुई के शनि मंदिर के सामने नेऊर-बदना मार्ग पर पुलिया के पास सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि मानो यह कोई सड़क नहीं बल्कि मौत का गड्ढा हो। बरसात का पानी भरते ही यह गड्ढा दुर्घटनाओं का न्यौता देता है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इसी रास्ते पर पंचायत भवन, पटवारी कार्यालय, आंगनबाड़ी और मिडिल स्कूल है—जहाँ रोज छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्गों को अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है।



