पंडरिया विकासखंड के ग्राम पोलमी चेक पोस्ट बना वसूली का अड्डा! सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रक ड्राइवर से खुलेआम ली रिश्वत,

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
“पोलमी चेक पोस्ट बना वसूली का अड्डा! सिक्योरिटी गार्ड ने ट्रक ड्राइवर से खुलेआम ली रिश्वत, आबकारी बैरियर से दूसरे राज्यों की शराब की तस्करी को मिल रहा बढ़ावा”
कवर्धा , पंडरिया विकासखंड के ग्राम पोलमी स्थित आबकारी चेक पोस्ट पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का खेल खुलेआम जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड ट्रक चालक से खुलेआम पैसे लेते और उसे अपने दराज में रखते हुए साफ दिखाई दे रहा है। यह घटना शासन-प्रशासन की उस व्यवस्था पर सवाल उठाती है, जिसमें स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी ट्रक, पिकअप या परिवहन वाहन से इस प्रकार की राशि की मांग नहीं की जा सकती।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई पहली बार की घटना नहीं है, बल्कि लंबे समय से इसी तरह वसूली का खेल यहां चल रहा है। बताया जाता है कि बैरियर खोलने का असली उद्देश्य राज्य में शराब और मादक पदार्थों की अवैध आवाजाही पर रोक लगाना है, लेकिन रिश्वतखोरी के चलते यह चेक पोस्ट तस्करों के लिए “पासपोर्ट” बन चुका है। इसी ढिलाई का नतीजा है कि दूसरे राज्यों की शराब छत्तीसगढ़ में धड़ल्ले से बिक रही है, जिससे शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है।
आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को इस वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय जनता की मांग है कि ऐसे गार्ड को तुरंत हटाया जाए और चेक पोस्ट पर निगरानी मजबूत की जाए, ताकि राज्य में शराब की अवैध तस्करी और भ्रष्टाचार पर रोक लग सके।

Related posts