बाजार चारभाठा धान शॉर्टेज के मामले में संग्रहण केंद्र प्रभारी निलंबित, डीएमओ को कारण बताओ नोटिस, मामले की जांच के लिए समिति गठित

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
बाजार चारभाठा धान शॉर्टेज के मामले में संग्रहण केंद्र प्रभारी निलंबित, डीएमओ को कारण बताओ नोटिस, मामले की जांच के लिए समिति गठित
जिला प्रशासन की कार्रवाई कवर्धा 9 जनवरी 20261 संग्रहण केंद्र बाजार चारभाठा में धान के शॉर्टेज का मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन ने उक्त संग्रहण केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ जिला जिला विपणन अधिकारी को इस पूरे मामले को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने प्रकरण की जांच के लिए एक जांच समिति भी गठित कर दी है।
बाजार चारभाठा संग्रहण केंद्र में धान की कमी का मुख्य कारण सूखत का है। चूहों अथवा कीड़ों द्वारा खाए जाने वाली बात नहीं है, यह सूखत के कारण है। सूखत के पिछले 5 वर्षों की तुलना करें तो 2020-21 में 3.9 प्रतिशत, 2021-22 में 3.67 प्रतिशत, 2022-23 और 23-24 में संग्रहण नहीं किया गया। 2024-25 में 3.5 प्रतिशत सुखत पाया गया जो पिछले पांच वर्षों में सबसे कम है। गठित समिति द्वारा जांच के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts