मनरेगा बचाने लोखान में एकजुट हुए ग्रामीण: जन चौपाल में गूंजी काम जारी रखने की मांग
कुकदुर कुई: ग्राम पंचायत लोखान (सेक्टर-कुई) के ग्राम पटौहा में ‘मनरेगा बचाओ महासंग्राम’ के तहत एक विशाल जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और मजदूरों को मनरेगा योजना के वर्तमान संकट और इसके बंद होने की आशंकाओं के बारे में जागरूक किया गया।
चौपाल में उपस्थित मजदूरों ने एक स्वर में मनरेगा को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा बताया। ग्रामीणों ने वीडियो संदेशों के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुँचाते हुए मांग की कि मनरेगा के तहत मिलने वाले रोजगार को निरंतर जारी रखा जाए।
प्रमुख उपस्थिति:
इस अभियान का नेतृत्व मनरेगा बचाओ प्रभारी और मंडल उपाध्यक्ष श्री साधुराम कोठारी ने किया
लोखान: मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत ग्राम पंचायत लोखान (सेक्टर-कुई) के आश्रित ग्राम पटौहा में एक महत्वपूर्ण जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस सभा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और मजदूरों को मनरेगा योजना के वर्तमान संकट और इसके बंद होने की आशंकाओं के प्रति जागरूक करना था।
चौपाल में उपस्थित मजदूरों को जानकारी दी गई कि किस प्रकार मनरेगा उनके रोजगार का मुख्य आधार है और इसे सुरक्षित रखना क्यों आवश्यक है। योजना को बचाने के संकल्प के साथ, उपस्थित सभी मजदूरों ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की और शासन-प्रशासन से मनरेगा को निरंतर चालू रखने की पुरजोर मांग की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनरेगा बचाओ प्रभारी श्री साधुराम कोठारी (मंडल उपाध्यक्ष), अंगद राम शिव (सेक्टर प्रभारी – पोलमी), झामल लाल तिलगाम, रमेश मरकाम (पंच, कुई), ननसी बाई (पूर्व उपसरपंच, लोखान) और कैल सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामवासी और मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली इस योजना को किसी भी हाल में बंद नहीं होने दिया जाएगा।