पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल पर एक बार फिर वनांचल क्षेत्रों में ‘घर वापसी’ का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम दमगढ़ में आयोजित इस गौरव समारोह में 65 से अधिक लोगों ने ईसाई धर्म छोड़ अपने मूल सनातन धर्म में वापसी की है।
समाचार के मुख्य बिंदु:
पैर पखारकर स्वागत: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सनातन धर्म में लौटने वाले सभी ग्रामीणों का पारंपरिक विधि-विधान से पैर पखारकर और तिलक लगाकर स्वागत किया।
दमगढ़ में विशेष आयोजन: वनांचल क्षेत्र के ग्राम दमगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी परिवारों ने स्वेच्छा से अपने धर्म में लौटने की घोषणा की।
अब तक कुल 265 की वापसी: भावना बोहरा की इस मुहीम के तहत पिछले 6 महीनों में अब तक कुल 265 लोग हिंदू धर्म में वापस लौट चुके हैं।
प्रलोभन का आरोप: धर्म वापसी करने वालों ने बताया कि उन्हें बेहतर इलाज और अन्य प्रलोभन देकर पूर्व में धर्म परिवर्तन कराया गया था, लेकिन अब वे अपनी संस्कृति और जड़ों की ओर लौट आए हैं।
विधायक भावना बोहरा ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संरक्षण का प्रयास है ताकि आदिवासी समाज अपनी मूल पहचान से जुड़ा रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्मवापसी का यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा।