कुई गांव में पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड पंडरिया के ग्राम कुई में आयोजित एक विवाह समारोह में पूर्व विधायक दीदी ममता चंद्राकर शामिल हुईं। यह कार्यक्रम राधेलाल वाटिया के निवास पर संपन्न हुआ, जहां उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान ममता चंद्राकर ने परिवारजनों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की और ग्रामीणों से भी संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि विवाह जैसे पावन अवसर समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और इस प्रकार के आयोजनों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता मजबूत होती है। उन्होंने नवदंपति को जीवन के नए अध्याय की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे एक-दूसरे के साथ प्रेम, विश्वास और समझदारी के साथ जीवन व्यतीत करें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नवदंपति को शुभाशीष दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।



