आईपीएल सट्टे पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
आईपीएल सट्टे पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा/पंडरिया। आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टा गतिविधियों पर लगाम कसते हुए कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पंडरिया क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई 12 और 13 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर की गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने घोघरापारा क्षेत्र में दबिश देकर दीपक चंद्राकर (21 वर्ष) और अरुण कुमार निषाद (23 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने की बात स्वीकार की। आरोपियों के पास से एक ओप्पो और एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी रेड्डीबुक एप, टेलीग्राम चैनल और फोन पे के माध्यम से सट्टा संचालन कर रहे थे। मोबाइल फोन से प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अब सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुट गई है। साथ ही बैंक ट्रांजेक्शन और सट्टा आईडी की भी जांच की जा रही है।
इस मामले में थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 06 और 07 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले में लगातार कार्रवाई जारी है। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आईपीएल के नाम पर सट्टा खेलने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सट्टेबाजी से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई में थाना पंडरिया की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts