कबीरधाम जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश, कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी
कवर्धा। चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंकाओं को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कबीरधाम जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश में बताया गया है कि चक्रवाती तूफान एवं अत्यधिक बारिश की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश कलेक्टर के निर्देश पर जारी किया गया है।
अवकाश के इस आदेश की प्रतिलिपि महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालनालय, दुर्ग संभाग के आयुक्त, जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित परियोजना अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेजी गई है।
प्रशासन ने मौसम की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।