उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रसिद्ध कवि एवं संगीतकार केदार सिंह परिहार का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रदेश के प्रसिद्ध कवि, गीतकार एवं संगीतकार केदार सिंह परिहार का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर परिहार जी से मुलाकात की, उनका हालचाल लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी परिहार जी की तबीयत की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विजय शर्मा ने कहा कि केदार सिंह परिहार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के मजबूत स्तंभ हैं।

प्रदेश के प्रसिद्ध कवि एवं संगीतकार श्री केदार सिंह परिहार जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली आज रायपुर के अस्पताल में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

उनके गीत, कविताएं और संगीत ने न सिर्फ राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है, बल्कि समाज में सकारात्मक भावनाओं और चेतना का संचार भी किया है। उनके योगदान को शब्दों में बाँधना कठिन है। परिहार जी की रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और जनमानस में विशेष स्थान रखती हैं।

प्रसिद्ध कवि एवं संगीतकार केदार सिंह परिहार का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 

Related posts