उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आम नागरिकों को अपनी भू कीमि से संबंधित दस्तावेज़ बी-1, नक्शा और खसरा जैसी ज़मीन से जुड़ी जानकारी के लिए नागरिकों को परेशान न होना पड़े। इसे अत्यंत गंभीर विषय मानते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को ये दस्तावेज़ सरलता से उपलब्ध होने चाहिए। यह शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर पटवारियों के माध्यम से इन दस्तावेजों की निःशुल्क प्रतियाँ उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए प्रत्येक हल्का क्षेत्र में तिथि निर्धारित कर मुनादी की जाए, ताकि नागरिक उक्त दिन आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त कर सकें। कलेक्टर को निर्देशित किया गया कि इसके लिए सुनियोजित कार्ययोजना तैयार कर तत्काल क्रियान्वयन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने यह भी कहा कि इस व्यवस्था से राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रशासन के प्रति नागरिकों का विश्वास बढ़ेगा।
पटवारियों की हल्का मुख्यालय में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें
राजस्व व्यवस्था में सुधार लाएगी, बल्कि शासन की सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में एक प्रभावी कदम सिद्ध होगी।
उपज के आधार पर नुकसान की भरपाई और खाद की कीमत दोनों मिलाकर राशि वापस दिलाने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ऐथेनॉल प्लांट द्वारा निर्मित अमानक खाद से हुए फसल नुकसान के मामलों की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन किसानों की फसलें अमानक खाद से खराब हुई हैं, उन्हें उपज के आधार पर नुकसान की भरपाई और खाद की कीमत दोनों मिलाकर राशि वापस दिलाई जाए। साथ ही, दोषी कंपनी पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिले में खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिले में खाद और बीज की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को समय पर पयप्ति मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि खाद-बीज का भंडारण और वितरण दोनों ही सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खाद और बीज अभी से लेना प्रारंभ करें ताकि समय पर खेती हो सके।
सिंचाई योजनाओं की जानकारी ली
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जगमडवा जलाशय, बड़ौदा खुर्द, घटोला जलाशय एवं रामपुर बटेंबडा व्यपवर्तन योजना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से अधिकतम क्षेत्र में सिंचाई सुविधा पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर किसानों को लाभपहुंचाया जाए। जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर सकता है।
नगर पालिका निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कवर्धा नगर पालिका के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य तेज गति से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कवर्धा शहर के समग्र विकास के लिए नई योजनाएं तैयार करने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए।
झिरना मंदिर का सौंदर्गीकरण के लिए कार्ययोजना बनाने दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री ने ग्राम झिरना स्थित मंदिर को विकसित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मंदिर का सौंदर्याकरण कर वहां की मूल संस्कृति और धार्मिक महत्व को संरक्षित किया जाए। इस कार्य के लिए विस्तृत कार्य योजना
कथावाचकों के माध्यम से स्वच्छता और सामाजिक शिक्षा को जागरुक करें
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि स्वच्छता और सामाजिक जागरुकता के संदेश प्रसारित करने के लिए जिले के कथावाचकों से समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि कथावाचक अपनी लोकप्रियता और प्रभावशाली शैली के माध्यम से जनमानस तक सकारात्मक संदेश पहुंचा सकते हैं। इसके लिए एक बैठक आयोजित कर कार्य योजना बनाई जाए।
कबीरधाम जिले के गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करें
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रारंभिक तौर पर जिले के कुछ गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन गांवों में उच्च नस्ल की गाय, पशु शेड, गोबर गैस प्लांट जैसी योजनाएं लागू की जाएं जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल सके। दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर
आर्थिक लाभ मिल सके। दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर आदर्श ग्राम के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय किए जाएं और योजनाबद्ध तरीके से उन्हें पूरा किया जाए।
मिनी स्टेडियम निर्माण कार्यों की समीक्षा की
जिले में स्वीकृत 24 मिनी स्टेडियमों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने स्थानीय युवाओं को निर्माण की निगरानी और संधारण व्यवस्था में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्टेडियम की निगरानी के लिए स्थानीय स्तर पर समिति का गठन किया जाए। इससे युवाओं में स्वामित्व की भावना विकसित होगी और परिसंपत्तियों का बेहतर रखरखाव होगा।
महतारी सदन की समीक्षा
उपमुख्यमंत्री ने कवर्धा जिले में बन रहे महतारी सदन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इस भवन को ‘सेल्फ-सस्टेनेबल’ मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इसमें महिलाओं के लिए आजीविका आधारित गतिविधियों की योजना बनाई जाए। सदन को ऐसे स्वरुप में विकसित किया जाए कि वह खुद अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके। यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण को गति देगी।



