उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में गावों का हो रहा समुचित विकास: कैलाश चंद्रवंशी

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में गावों का हो रहा समुचित विकास: कैलाश चंद्रवंशी

ग्राम बटुराकछार तथा कोदवा में 16.30 लाख के निर्माण कार्यो का किया गया भूमिपूजन

कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा जिले के ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने और ग्रामीणों की मांग व आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास एवं निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। इस कड़ी में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से ग्राम पंचायत बटुराकछार में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.30 लख रुपए और आश्रित ग्राम कोदवा में मंगलभवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दोनों ही ग्रामों में स्वीकृत सामुदायिक भवन तथा मंगल भवन निर्माण कार्य का जिला पंचायत के उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का श्री गणेश कराया। इस अवसर पर उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जिले के ग्रामीण अंचलों का विकास पूरी तरह से थम चुका था। स्थिति ये थी कि ग्रामीणों की लाख मांग और अर्जी विनती के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यो तक की स्वीकृति नहीं दी जा रही थी। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है ग्रामीण अंचलों में लगातार विकास व निर्माण कार्यो की न सिर्फ स्वीकृति दी जा रही है बल्कि उन्हें बगैर देर किए मूर्त रूप भी दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम बटुराकछार में सामुदायिक भवन तथा कोदवा में मंगलभवन निर्माण की नींव रखी गई है। श्री चन्द्रवंशी ने कहा कि इन दोनों ही भवनो के निर्मित हो जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी सुविधाएं मिलेगी और वे अपने विभिन्न सामाजिक तथा पारिवारिक कार्य इन भवनो के माध्यम से सुविधा पूर्ण ढंग से सम्पन्न करा पाएंगे। ग्राम पंचायत बटुराकछार में एक साथ दो भवनो की स्वीकृति मिलने और कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीणों में भारी खुशी देखी गई और उन्होने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि विजय पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुषमा बघेल, जनपद पंचायत सभापति रूपेश चंद्रवशी, कवर्धा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीर सिंह पटेल, रामसिंह ठाकुर, प्रताप चंद्रवंशी, आत्मा मानिकपुरी रामलाल साहू दानी चंद्रवंशी रवि मिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related posts