उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले में आयोजित श्री सतगुरु कबीर साहब के 627वें प्राकट्य उत्सव एवं संत समागम समारोह में शामिल

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

कबीरधाम/प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सदगुरु कबीर प्राकट्य दिवस सत्संग समारोह जिला स्तरीय कबीरधाम में मनाया जा रहा है इस वर्ष 31 मई को पंथ श्री गृन्धमुनिनाम साहब कॉलेज मैदान में कबीरपंथ के 16 वे वंशाचार्य परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब जी का आगमन होने जा रहा है जिसमें कार्यक्रम की आज प्रथम दिवस प्रातः 8 बजे दीप प्रज्वलित कर गुरु महिमा पाठ, साधु संतों, महंतों के द्वारा सत्संग भजन निरंतर चलता रहेगा समिति के द्वारा सदगुरु भंडारा में भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था किया गया है सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी संख्या में श्रद्धालु लोग भोजन प्रसाद कर सत्संग का लाभ उठा कर मेले का भी आनंद ले रहे है, बाहर से आए हुए अतिथि, संतो महंतो का भी ठहरने की व्यवस्ता किया गया है इस कार्यक्रम में शासन प्रशासन के द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले में आयोजित श्री सतगुरु कबीर साहब के 627वें प्राकट्य उत्सव एवं संत समागम समारोह में भाग लिया उन्होंने पंथ श्री उदित मुनि नाम साहब से आशीर्वाद प्राप्त कर कबीर साहब के चित्र पर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के लिए शांति, समृद्धि और सद्भाव की कामना की

समारोह में उन्होंने कवर्धा शहर के लोहारा रोड पर कबीर साहब का भव्य स्मृति चौक निर्माण तथा इंडोर स्टेडियम का नाम बदलकर ‘आचार्य पंथ श्री हकनाम साहब बहुउद्देशीय स्टेडियम’ किए जाने की घोषणा की।

अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि कबीरधाम केवल एक जिला नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है, जहां संत कबीर साहब के विचारों की गूंज जीवनशैली का हिस्सा है। उन्होंने संत कबीर की शिक्षाओं को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया और सामाजिक समरसता का संदेश दोहराया।

इस अवसर पर पंथ श्री उदित मुनि नाम साहब ने कबीर वाणी की व्याख्या करते हुए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं कबीरपंथी अनुयायी उपस्थित थे।

Related posts