एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु दिनांक 12 और 13 को RTO ऑफिस कवर्धा सहित पंडरिया और रेंगाखार कला में शिविर का आयोजन साथ ही 1 दिन बाद प्लेट की फिटिंग

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 *एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु दिनांक 12 और 13 को RTO ऑफिस कवर्धा सहित पंडरिया और रेंगाखार कला में शिविर का आयोजन साथ ही 1 दिन बाद प्लेट की फिटिंग*

1 अप्रैल 2019 के पूर्व सभी वाहन जैसे मोटरसाइकिल, कार , ऑटो, टैक्सी, हल्का माध्यम भारी मालयान , बस , स्कूल बस आदि वाहनों पर एचएसआरपी नया नंबर प्लेट लगाया जाना है , जिस हेतु एचएसआरपी नंबरप्लेट के ऑनलाइन आवेदन हेतु दिनांक 12 और 13 मई को समय 10 बजे से 5 बजे तक *जिला परिवहन कार्यालय कवर्धा सहित पंडरिया में राणीसती फोटो स्टेट एवम परिवहन सुविधा केंद्र लोरमी रोड पंडरिया और रेंगाखार कला में निपूर्णा परिवहन सुविधा केंद्र रेंगाखार कला* में शिविर का आयोजन किया जा रहा है , उक्त तिथि को जिनका आवेदन किया जाएगा उनका नंबर प्लेट आरटीओ कार्यालय में आवेदन हुआ 1 दिन बाद 14 और 15 को आरटीओ ऑफिस परिसर में ही फिटिंग किया जाएगा साथ ही पंडरिया में किया गया आवेदन का नंबर प्लेट 14 और 15 को ललित मोटर्स हीरो शोरूम पंडरिया में फिटिंग किया जाएगा और रेंगाखार में प्राप्त आवेदन का 3 दिन बाद शिविर स्थल में ही प्लेट लगाया जाएगा ।ऑनलाइन आवेदन के लिए वाहन का आरसी और आधार की प्रति तथा मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है ।साथ ही आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क 2 पहिया वाहन के लिए 366 रुपया , 3 पहिया वाहन के लिए 427 रुपया, 4 पहिया वाहन के लिए 656 रुपया तथा भारी यान के लिए “`706“` रुपया देना होगा तथा csc/psk का फॉर्म भरने का 50 रुपये शुल्क अलग से देय होगा।

Related posts