कबीरधाम जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 66 जोड़े दूल्हा-दुल्हन विवाह के पवित्र बंधन में बंधे

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

कबीरधाम जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 66 जोड़े दूल्हा-दुल्हन विवाह के पवित्र बंधन में बंधे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 66 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे, जिससे गरीब परिवारों का आर्थिक बोझ कम हुआ और उनके चेहरों पर खुशहाली आई। इस योजना से पिता के सिर से आर्थिक बोझ हटा, और बेटी के विवाह में आर्थिक समस्या बाधा नहीं बनी

पंडरिया विधायक भावन बोहरा आज ग्राम जुनवानी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई दीं और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

यह योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच और संकल्प का प्रमाण है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।आज ग्राम जुनवानी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुई और नवविवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पूरे रीति-रिवाज के साथ सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराने में महती भूमिका निभा रही है,वहीं गरीब बेटियों के लिए सम्मान और सुरक्षा का नया मार्ग प्रशस्त कर रहा है। 

मैं सभी नवदंपतियों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करती हूं।

 

आस्था, कला और संस्कृति का संगमः 26-27 मार्च को भोरमदेव महोत्सव में बॉलीवुड, छालीवुड और भारतीय संस्कृति की विभिन्न विधाओं की शानदार प्रस्तुतियां होंगी।

तैयारियों का अंतिम जायजाः कलेक्टर श्री वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया।

 

राष्ट्रपति जी ने कहा, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया… सुन के मन गद-गद हो गया…

आज विधानसभा के रजत जयंती समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा सदन को संबोधित किया गया एवं समूचे प्रदेश वासियों को रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दी।

Related posts