कबीरधाम पुलिस द्वारा स्कूल व कॉलेज के छात्राओं के लिए चलाया गया जन जागरूकता अभियान

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 कबीरधाम पुलिस द्वारा स्कूल व कॉलेज के छात्राओं के लिए चलाया गया जन जागरूकता अभियान

आज दिनांक 21/12/2024 को पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS)के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल व श्री पंकज पटेल के निर्देशन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घुघरी कला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह परिहार व महिला सेल की टीम द्वारा किया गया।  

इस कार्यक्रम में गर्ल्स कॉलेज की NSS छात्राओं एवं स्कूल के बच्चों को नए कानून दहेज प्रथा  और महिलाओं व बच्चों पर होने वाले अपराधों से संबंधित प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। नाटक के माध्यम से छात्रों को इन विषयों को रोचक ढंग से समझाया गया।  

जागरूकता के मुख्य बिंदु:  

1.नए कानून महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षा उपायों एवं उनके अधिकारों पर प्रकाश डाला गया।  

2. दहेज प्रथा: इस सामाजिक कुप्रथा के दुष्प्रभावों और इसे समाप्त करने के कानूनों के बारे में बताया गया।  

3. साइबर अपराध अभिव्यक्ति एप और साइबर अपराध से बचाव के उपाय समझाए गए।  

4. गुड टच-बैड टच: बच्चों को आत्मसुरक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण ज्ञान दिया गया।  

5. यातायात नियम सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया।  

6. घरेलू हिंसा  इसके कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया।  

कार्यक्रम में महिला सेल से सउनि विजया कैवर्त प्रधान आरक्षक सुकमत मेंरावी महिला आरक्षक तीजन मरकाम थलेश्वरी निषाद रजनी टोप्पो प्रियंका सिंह आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर एवं गर्ल्स कॉलेज के NSS अधिकारी प्रीति सिंह परिहार और मौसमी कुलमि सहित अन्य स्टाफ निकिता देशमुख कौशल साहू लतिका बघेल गिरधारी लाल साहू वैभव गुप्ता उपस्थित रहे।  

पुलिस विभाग का यह प्रयास समाज को जागरूक करने और एक सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है।

Related posts