कवर्धा मार्ग में बिलासपुर बाईपास पर चलती कार में लगी भीषण आग

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

कवर्धा-बिलासपुर बायपास मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पोड़ी से कवर्धा की ओर आ रही एक कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी रोक कर बोनट खोला, लेकिन तभी इंजन ने आग पकड़ ली।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना दिए जाने के बावजूद अग्निशमन दल घटनास्थल पर एक घंटे की देरी से पहुंचा, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने समय रहते दूरी बनाकर बड़ा नुकसान टाल दिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

Related posts