कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला कबीरधाममें जप्त वाहनों की सार्वजनिक नीलामी की सूचना

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)*  

*“ एनडीपीएस और आबकारी मामलों में जप्त वाहनों की सार्वजनिक नीलामी की सूचना”*  

कबीरधाम जिले के विभिन्न थाना/चौकियों द्वारा *एनडीपीएस एक्ट* सहित विभिन्न प्रकरणों में जब्त कर *न्यायालय द्वारा राजसात किए गए* वाहनों की *खुली सार्वजनिक नीलामी* आयोजित की जा रही है। इन वाहनों को *जिला ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी* द्वारा नीलामी योग्य पाया गया है।

*नीलामी का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा –*  

*दिनांक:* *22 अप्रैल 2025(मंगलवार)*  

*समय:* *प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक*  

*स्थान:* *परेड ग्राउंड, न्यू पुलिस लाइन, कवर्धा*

*नीलामी हेतु उपलब्ध वाहन (कुल 24):*  

– *दो पहिया वाहन – 08*  

– *चार पहिया वाहन – 12*  

– *ट्रैक्टर – 01*  

– *ट्रैक्टर ट्रॉली – 01*  

– *भारी वाहन (जैसे ट्रक आदि) – 02*  

*नीलामी में भाग लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया:*  

1. इच्छुक व्यक्ति को संबंधित वाहन के अनुसार निम्नलिखित राशि का *बैंक ड्राफ्ट* पुलिस अधीक्षक, जिला कबीरधाम के नाम पर प्रस्तुत करना होगा –  

   – *दो पहिया वाहन:* ₹2,000/-  

   – *चार पहिया वाहन:* ₹5,000/-  

   – *ट्रैक्टर/ट्रॉली:* ₹5,000/-  

   – *भारी वाहन:* ₹10,000/-

2. *₹1000/- मूल्य का आवेदन पत्र* रक्षित निरीक्षक, न्यू पुलिस लाइन, कवर्धा से प्राप्त कर, उसमें *वाहन क्रमांक/प्रकार*, आवेदक का *पूरा नाम, पता व मोबाइल नंबर* अंकित करें।

3. उक्त आवेदन पत्र को *बंद लिफाफे में दिनांक 21.04.2025 की कार्यालयीन अवधि तक* रक्षित निरीक्षक, न्यू पुलिस लाइन, कवर्धा के समक्ष जमा करना अनिवार्य है। केवल समय-सीमा में जमा आवेदनकर्ता ही नीलामी में भाग ले सकेंगे।

*वाहनों का अवलोकन:*  

– *होंडा कार (JH-04D-8284)* एवं *आईसर ट्रक (UP-86T-4176)* – थाना चिल्फी  

– शेष *22 वाहन* – न्यू पुलिस लाइन, कवर्धा के परेड ग्राउंड में कार्यालयीन समय पर देखे जा सकते हैं।

*नीलामी की समस्त नियम एवं शर्तें* न्यू पुलिस लाइन कवर्धा के *सूचना पटल (Notice Board)* पर प्रदर्शित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति अवश्य अवलोकन करें।

Related posts