किसानों को सुविधा और सम्मान डबल इंजन भाजपा सरकार की पहचान पंडरिया विधायक भावना बोहरा
कृषि व कृषक कल्याण और किसानों के हित एवं सुविधा के लिए पंडरिया विधानसभा अंतर्गत 20 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटी के पुनर्गठन हेतु अधिसूचना जारी करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री दयाल दास बघेल जी का आभार।
इन सहकारी समितियों के माध्यम से हमारे किसानों को अपनी फसलों को बेचने हेतु लम्बी दूरी तय करने की दुविधा से निजात मिलेगा साथ ही उन्हें खेती करने के लिए पर्याप्त उपकरण एवं संसाधन उपलब्ध होंगे जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगे।
हमारे अन्नदाताओं को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री जी व डबल इंजन भाजपा सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।




