ग्राम पंचायत कुई में तिरंगा यात्रा निकाली गई, नारे लगाए – वीर शहीद अमर रहें
ग्राम पंचायत कुई मे आज दिनांक 20/05/2025को समय 3 बजे तिरंगा यात्रा मे महिला समुह के सदस्य एवं ग्राम पंचायत कुई के सरपंच पंच ग्रामवासी के द्वारा आयोजित किया गया है।
ग्राम पंचायत कुई में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई।ग्राम कुई के नेतृत्व में यात्रा पंचायत चौंक से शुरू हुई। यात्रा के दौरान शामिल लोगों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर वन्दे
मातरम, भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे जैसे नारे लगाए। कुकदूर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, सरपंच बसंत वाटिया, दशरथ कुम्भकार, राहुल जैन, धनीराम पन्द्राम, धनंजय लहरे सरपंच, भरत कुम्भकार , जनकराम पंच, वेदप्रकाश, फिरत मरावी सचिव, विनीता तिवारी, कीर्ति, अश्वनी कुम्भकार, दिनेश कुमार सभी गांव के समस्त ग्राम वासी समेत अन्य शामिल हुए।



