ग्राम पंचायत तेलिया पानी लेदरा के आश्रित ग्राम अजवाइन बाह में पर्यावास अधिकार लेने हेतु प्रशिक्षण शिविर

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

ग्राम पंचायत तेलिया पानी लेदरा के आश्रित ग्राम अजवाइन बाह में पर्यावास अधिकार लेने हेतु प्रशिक्षण शिविर आज दिनांक 26/05/2025 को आयोजित किया गया।

पण्डरिया विकास खण्ड के 8 बैगा बसाहटों – अजवाइन बाह,सरहापथरा,मराडबरा,पकरी पानी,झुमर, जामुन टोला, तिनगडडा , तेलिया पानी लेदरा में रह रहे विशेष पिछडी जन जाति को पर्यावास अधिकार कि मान्यता दिलाने कि दिशा में प्रशिक्षण शिविर सह जागरूकता अभियान ग्राम अजवाइन बाह में आज आयोजित किया गया जिसमें 8 बैगा बसाहटो से *72* पारंपरिक बैगा महिला एंव पुरूषो ने भाग लिये इस कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवी संस्था आदिवासी समता मंच के द्वारा किया गया जो बैगाओ को पर्यावास अधिकार दिलाने में लगातार पिछले 4 वर्षो से अथक प्रयास कर रही है इस कार्यक्रम में भाग ले रहे पर्यावास अधिकार कोर कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष गौठुराम बरंगिया ने बताया कि हम लोगों ने पहले मजगांव, रोखनी,सगौना ,धुरसी,रूखमीदादर,कौआनार, अमली टोला,चतरी , नवापारा पोलमी और आज अजवाइन बाह और कल भाकुर में रहेगा ऐसे करके बैगा बसाहटो में आयोजित किया गया और हम ऐसे करके सभी ग्रामों में प्रशिक्षण शिविर एंव जागरूकता अभियान जोर सोर से चला रहे है। जैव -विविधता हमारे जीवन का आधार है यह न केवल हमारे पर्यावरण को स्वस्थ रखती है बल्कि हमें भोजन, औषधि और अन्य संसाधन प्रदान करती है ।

आदिवासी समता मंच के अनिमा बनर्जी ने बताया कि बैगाओ के समाजिक, आथिर्क अधिकार, सासंकृतिक, जैव. विविधता बैगाओ के सासंकृतिक विरासत उनकी आस्था मान्यताओं का गांव वार दस्तावेज तैयार किया गया। इस कार्यक्रम में भाग ले रहे पर्यावास अधिकार कोर कमेटी के सदस्य सेमवाल ‌‌(मन्ना)बैगा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी विशेष रुप से कमजोर पिछड़ी जनजाति (p.v.t.g.) को पर्यावास अधिकार लेना जरुरी है तभी हमारे बैगा समाज का विकास हो पाएगा और उन्होंने कहा इस पर्यावास अधिकार को लेने के लिए गांव-गांव पारा -पारा में जाकर अभियान चलाया जा रहा है।सेहत्तर सिंह धुर्वे ने बताया कि 110 बैगा बसाहटों का नजरी नक्शा तैयार किया गया है। हेमंत कुमार गढ़ेवाल ने बताया कि बैगा बसाहटों के पारा,टोला, मोहल्ला में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें बैगा समुदाय के ही लोगों को वन अधिकार समिति के सदस्यों को चैन किया जाना है जिसमें सभी महिला एवं पुरुषों को अधिक से अधिक संख्या में जाकर पर्यावास अधिकार लेने के लिए प्रस्ताव अनुमोदन कराना है। लमनू राम,टिकाराम,फिरतु,बिसाहु राम, दसमीं,रमली इन सभी लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा छत्तीसगढ़ की सरकार छत्तीसगढ़ में रह रहे सभी आदिम जनजाति बैगा समुदाय को पर्यावास अधिकार दिलाने में मदद कर रहा है जो काफी सराहनीय है। इस कार्यक्रम में रामकुमार,जोहर सिंह,बजरु,बरतु जेठियाबाई , इतवारी,अंधरो बाई आदि बैगाओं ने भाग लिए। अनिमा बनर्जी, सेहत्तर सिंह धुर्वे। समन्वयक आदिवासी समता मंच

Related posts