दंतेवाड़ा में आयोजित ‘बस्तर पंडुम-2025’ के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी, विधायक श्री चैतराम अटामी जी सहित गणमान्य जन एवं दंतेवाड़ा सहित बस्तर के मेरे प्यारे भाई बहन उपस्थित रहे।
वाकई में “बस्तर पंडुम” बस्तर की लोक कला, संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संजोने और संवारने का एक अद्भुत प्रयास है।
आज सुकमा के दूरस्थ और सुदूर क्षेत्र रायगुडेम पहुंच ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठकर चौपाल लगाई और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
ग्राम में नक्सल प्रभाव के कारण कई लोगों का राशन कार्ड नहीं बना था, आयुष्मान कार्ड नहीं बना था, किंतु अब सुरक्षा कैंप बन गया है, आपका राशन कार्ड भी बनेगा और राशन भी मिलेगा, आयुष्मान कार्ड भी बनेगा और उसी से इलाज होगा, सड़के भी बनेगी और बिजली भी आएगी। विष्णुदेव सरकार आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही इस क्षेत्र में विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।




