छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में आयोजित भाजपा विधायकों एवं सांसदों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी विधायकगण एवं सांसदगण के साथ शामिल हुई

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में आयोजित भाजपा विधायकों एवं सांसदों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी विधायकगण एवं सांसदगण के साथ शामिल हुई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय J.P.Nadda जी एवं माननीय प्रदेश प्रभारी श्री Nitin Nabin जी द्वारा आज इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया जाएगा साथ ही मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में वैश्विक जगत में भाजपा का बढ़ता प्रभाव, सामाजिक व भौगोलिक स्तर पर कार्य विस्तार की दृष्टि, विकसित छत्तीसगढ़-अवसर और चुनौती, सोशल मीडिया एवं मीडिया, लोक व्यवहार एवं समय प्रबंधन, हमारा विचार एवं पंच प्रण, जिज्ञासा समाधान एवं देश के सम्मुख चुनौतियों के समाधान में भाजपा की भूमिका जैसे विषयों पर पार्टी के वरिष्ठजनों द्वारा प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

सांसद-विधायकों को मिलेगा सियासी प्रशिक्षण

मैनपाट (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के खूबसूरत हिल स्टेशन मैनपाट (कमलेश्वरपुर) में सोमवार से भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन और प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। 54 विधायक और 10 सांसद इस शिविर में भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इसके जरिए सत्ता और संगठन के समन्वय, विचारधारा और जनसंपर्क के रणनीतिक पाठ सिखाए जाएंगे।

पूरा मंत्रिमंडल मैनपाट में, यहीं से होंगे फैसले

इस तीन दिवसीय शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पूरे मंत्रिमंडल, सांसदों और विधायकों की मौजूदगी मैनपाट में ही रहेगी। यानी राज्य सरकार के महत्वपूर्ण फैसले भी यहीं से लिए जाएंगे। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद, संगठन की कमान संभाल रहे अजय जामवाल, पवन साय जैसे नेता एक दिन पहले ही शिविर स्थल पर पहुंच गए थे और तैयारियों की समीक्षा की।

शिविर का एजेंडा : संगठन से संवाद, जनता से जुड़ाव

शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज नेता सांसदों-विधायकों को प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक सत्र का विषय और वक्ता पहले से तय है। प्रमुख विषय और वक्ता इस प्रकार हैं:

    भूमिका व प्रस्तावना – जेपी नड्डा (राष्ट्रीय अध्यक्ष

Related posts