जन-जन के प्रिय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के जन्मदिवस पर कवर्धा शहर में उत्सव का माहौल, कार्यकर्ताओं और जनता में जोश चरम पर
छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री विजय शर्मा के जन्मदिवस को लेकर पूरे कवर्धा शहर में उत्सव जैसा माहौल है। जननेता के जन्मदिन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारी में कार्यकर्ता, समर्थक, व्यापारी वर्ग और आम नागरिक दिन-रात जुटे हुए हैं। शहर की हर सड़क, हर चौक और हर गली में श्री विजय शर्मा के स्वागत और जन्मदिन की शुभकामनाओं से जुड़े बैनर और होर्डिंग्स लगे हैं। फ्लेक्स बेनर और विधायक कार्यालय रंग-बिरंगी लाइटिंग, पोस्टर, गुब्बारों और फूलों की सजावट से पूरा कवर्धा मानो किसी त्योहार में डूबा हुआ नजर आ रहा है।
श्री विजय शर्मा की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली बार शहरवासियों ने इतने बड़े पैमाने पर किसी नेता का जन्मदिन मनाने की पहल की है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहा है।
सेवा कार्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी
जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कई सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है, कवर्धा में विभिन्न संगठनों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर केक काटने की तैयारी किये है भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा नि:शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया है गांव गांव में स्वच्छता अभियान और एक पेड़ मां के नाम लगाने की तैयारी की गई है लोहारा में निशुल्क का सोनोग्राफी जांच किया जाएगा
कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में श्री शर्मा के जन्मदिन को लेकर विशेष जोश है। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के सदस्य अपनी-अपनी ओर से बधाई संदेशों का आयोजन कर रहे हैं।
जन नेता की छवि
श्री विजय शर्मा को जनसेवा, पारदर्शी प्रशासन और विकासोन्मुखी राजनीति के लिए जाना जाता है। उनकी सादगी, संवेदनशीलता और जनता के प्रति समर्पण ने उन्हें न सिर्फ कवर्धा का लाडला बनाया है बल्कि पूरे प्रदेश में एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया है।
बधाइयों का तांता
सोशल मीडिया से लेकर आमजन के मोबाइल फोन तक, हर जगह श्री विजय शर्मा को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप स्टेटस और ट्विटर पर हजारों लोगों ने उनके जन्मदिवस को खास बना दिया है। शहरवासियों की मानें तो यह आयोजन केवल एक जन्मदिन नहीं, बल्कि उनके नेता के प्रति प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। कवर्धा आज सचमुच जन-नेता विजय शर्मा के जन्मदिन के बहाने एकता और उत्साह का प्रतीक बन गया है।



