जल्द ही 5000 शिक्षकों की होगी नई भर्ती छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज बड़ा बयान

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ़ में 5 हजार नए टीचर्स की होगी भर्ती :- छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है स्कूल शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु तैयारी शुरू आपको बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज बड़ा बयान दिया गया है छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2025 से संबंधित जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रथम चरण के तहत शुरू की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में इस द समय स्कूलों के युक्तिकरण की प्रक्रिया तेजी से हो रही है, जिसका बहुत ज्यादा विरोध भी देखने को मिल रहा है जिसको देखते हुए राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है की प्रथम चरण के तहत रिक 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू की जाएगी और इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है शिक्षा विभाग द्वारा।

छत्तीसगढ़ में रिक्त शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के संबंध में अभी तक कोई फिक्स डेट जारी नहीं किया गया है विभाग द्वारा ,परंतु मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा जो की 5000 पदों पर होगी, अगस्त महीने के आसपास शुरू होने की उम्मीद है जैसे ही इसके संबंध में कोई आधिकारिक के बयान या नोटिफिकेशन आएगा हम आपको जरूर अवगत करा देंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग में शेष रिक्त शिक्षकों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए आयु सीमा में छूट संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन करें।

Related posts