भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस कवर्धा जिले में उत्साह, जोश और सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपा पप्पू ने पार्टी की ध्वज फहराकर किया दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
दीपा पप्पू ने स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि “सिर्फ 2 सांसदों से शुरू हुई भाजपा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और वैचारिक मजबूती के दम पर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार चला रही है। इसलिए पार्टी अपने स्थापना दिवस को जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक मना रही है।”
इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय को भाजपा ध्वजों और रंगोली से सजाया गया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पूर्व मंडल अध्यक्ष रति राम भट्ट,गंगाराम धुर्वे, उत्तम भट्ट, कृष्णा देवांगन,बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
वृद्धाश्रम में सेवा के साथ मनाया स्थापना दिवसआज ग्राम अमनिया पुर्व मंडल अध्यक्ष भैया रतिराम भट्ट जी के निवास में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति – जिला पंचायत कबीरधाम श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे जी प्रभारी के रूप में उपस्थित हुए जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया सभापति -जिला पंचायत कबीरधाम दीपा धुर्वे जी कार्यकर्ता भाई बहनों को आभार एवं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
आज जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 के ग्राम पंड्रीपानी में सभापति -दीपा -पप्पू धुर्वे जी द्वारा कार्यकर्ताओं का आभार एवं भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता भाई बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
आज दिनांक 06/04/2025 को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 के ग्राम नेऊर में सभापति-जिला पंचायत कबीरधाम श्रीमती दीपा -पप्पू धुर्वे जी द्वारा कार्यकर्ताओं का आभार एवं भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता भाई बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
आज दिनांक 06/04/205 को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 के ग्राम मझगांव में सभापति – जिला पंचायत कबीरधाम, दीपा -पप्पू धुर्वे जी द्वारा कार्यकर्ताओं का आभार एवं भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ता भाई बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं




