जिला पुलिस कबीरधाम के जवानों के उज्ज्वल भविष्य और विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) की अभिनव पहल – जवानों के बेहतर भविष्य और समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान  

कबीरधाम। जिला पुलिस कबीरधाम के जवानों के उज्ज्वल भविष्य और विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक, अपनी दूरदर्शिता और संवेदनशीलता के लिए पहचाने जाते हैं, और उनका उद्देश्य न केवल जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है, बल्कि जवानों के मनोबल को भी ऊंचा करना है।  

श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को आरक्षक/प्रधान आरक्षकों को रक्षित निरीक्षक के माध्यम से ओ.आर. (ऑर्डरली रूम) पर पेश किया जाएगा, जहां उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना जाएगा। यह प्रक्रिया जवानों की हर छोटी-बड़ी समस्या को सुलझाने और उनके करियर को नई दिशा देने के लिए की गई है।  

आज दिनांक 17 दिसंबर 2024 को इसी कड़ी में रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह ने जवानों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान जवानों ने पी.एस.सी. परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अनुमति मांगी, जिसे पुलिस अधीक्षक ने तुरंत स्वीकृत कर दिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई ने जवानों के मनोबल को और ऊंचा किया है।  

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कहा कि “जवान हमारी ताकत हैं। उनकी समस्याओं का समाधान और उनके भविष्य को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। इस पहल से न केवल उनकी परेशानियां दूर होंगी, बल्कि उनकी कार्यक्षमता और समर्पण में भी बढ़ोतरी होगी।”  

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह सहित जिले के कई पुलिस जवान उपस्थित रहे। यह प्रक्रिया अब हर सप्ताह नियमित रूप से संचालित की जाएगी, जिससे जवानों को लाभ होगा और विभागीय कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Related posts