डॉ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर पंडरिया ः नगर पालिका परिषद में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सतनाम युवा कल्याण समिति एवं भीम आमी जिला अध्यक्ष अमन अनंत,पन्नालाल टंडन, युवा नेता राजेंद्र बंजारे साजन लहरे,सागर बसपा नेता संजू लहरे लहरे, अरुण भारतेंदु साथ मे सतनामी समाज पंडरिया के अध्यक्ष भागवत प्रसाद डाहिरे राजकुमार अनंत ,कृष्ण कुरे देव टंडन, दीपिका पूर्णिमा जांगड़े दुर्गा टंडन पल्लवी टंडन सहित आसपास के महिलाएं एवं बुजुर्ग ग्रामीण और शहरी लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान पंडरिया वार्ड 08घोघरापारा से एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सौगात और आतिशबाजी के साथ लोगों ने डॉ बाबा साहबआंबेडकर की जयंती को हर्षोल्लास से मनाया। यह कार्यक्रम डॉ बाबा साहब आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान को याद करने के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।



