नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में सम्मिलित हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा

lok sev
IMG-20251111-WA0031
previous arrow
next arrow

आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में सम्मिलित हुई।

इस अवसर पर भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पंडरिया विधानसभा अंतर्गत 21,118 से अधिक नए भाजपा सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष Dr Raman Singh जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री Kiran Singh Deo जी द्वारा “सदस्य भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया जिसके प्रति आप सभी सम्मनियजनों का आभार व्यक्त करती हूं।

मैं पंडरिया विधानसभा के समस्त भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों का भी आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद, और सुशासन के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना सहयोग एवं समर्थन प्रदान कर सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में प्रदेश का लक्ष्य पूर्ण करते हुए, भाजपा की सदस्यता दिलाने के इस महत्त्वपूर्ण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए आज “सदस्यता गौरव पुरस्कार” से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

यह सम्मान उन सभी कर्मठ, निष्ठावान और पार्टी के लिए प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया।

 

यह सफलता आप सभी के निरंतर सहयोग और समर्पण का परिणाम है।

यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि आप सभी कार्यकर्ता भाई-बहनों और पंडरिया विधानसभा की जनता का सम्मान है जिन्होंने इस लक्ष्यपूर्ति में अपना सहयोग मुझे दिया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठजन, प्रदेश पदाधिकारी, समस्त भाजपा विधायकगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

Related posts