पंडरिया विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोलमी में गुरुवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.के. गुप्ता एवं बीआरसी समन्वयक अर्जुन चंद्रवंशी द्वारा औचक निरीक्षण किया: व्यवस्थाएं संतोषजनक, बीईओ ने दिए आवश्यक निर्देश

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

पंडरिया , विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोलमी में गुरुवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.के. गुप्ता एवं बीआरसी समन्वयक अर्जुन चंद्रवंशी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय में नियमों के अनुरूप कार्य संपादित किया जा रहा है तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा लापरवाही नहीं है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद कर पढ़ाई की गुणवत्ता और शिक्षकों की भूमिका की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने शिक्षण व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य व भूगोल व्याख्याता राम प्यारो पेड्रो, वरिष्ठ हिंदी व्याख्याता अंजोर सिंह सिदार गणित व्याख्याता मोहम्मद फिरोज खान, अंग्रेजी व्याख्याता सरोज कुमार मुरली, रसायन व्याख्याता अवध राम पटेल, सहायक शिक्षक विज्ञान भीषण कृषि, लिपिक लोकेश परस्ते तथा विद्यालय के नृत्य शिक्षक युगल किशोर , भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के आवश्यक निर्देश देते हुए विद्यालय परिवार की कार्यप्रणाली की सराहना की। साथ ही प्राचार्य द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अभद्र व्यवहार की पुष्टि नहीं पाई गई।

निरीक्षण के दौरान समग्र रूप से विद्यालय की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और अधिकारियों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।

Related posts