*पंडरिया विधानसभा के उड़िया खुर्द के समाधान शिविर और पीएम आवास के ग्रहप्रवेश मे शामिल हुए — कैलाश चंद्रवंशी*
पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम उड़िया खुर्द में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया हुआ,,शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री मान विजय शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है छ्ग शासन की योजना और जनता की समस्याओं का निराकरण के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया है
जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा की सरकार गांव गरीब किसान मजदूर की सरकार है प्रदेश में जहां माताओ महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रु प्रोत्साहन राशि देकर सशक्त बनाया जा रहा है वही प्रदेश के 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देकर गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने सुशासन स्थापित किया जा रहा है किसानों से प्रति एकड़ 21 कुंटल धान 3100 सौ की दर पर ख़रीदा जा रहा है सभा को जिला पंचायत सदस्य रोशन दूबे मंडल भाजपा अध्यक्ष लाला साहू सोहन सिवोपासक ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में लोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तहसीलदार सहित अधिकारी कर्मचारी और जिला पंचायत के सदस्य प्रतिनिधि लोकचंद साहू महामंत्री सोहन सिवोपासक धरम पाल कौशिक रवि राजपूत मनोज पांडे केवल मानिकपुरी सहित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे



