पंडरिया विधायक भावना दीदी द्वारा छात्राओं हेतु संचालित निःशुल्क बस सेवा का विस्तार

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

*पंडरिया विधायक भावना दीदी द्वारा छात्राओं हेतु संचालित निःशुल्क बस सेवा का विस्तार*

पंडरिया विधानसभा अंतर्गत महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि *पंडरिया विधायक भावना दीदी* द्वारा बेटियों की शिक्षा,सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए *5 अतिरिक्त निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ* आगामी शैक्षणिक सत्र से किया जाना है।

इस क्रम में दो बस जो कि प्रथम एवं द्वितीय पाली दोनों समय पिपरिया महाविद्यालय तक जाएगी उस निःशुल्क बस सेवा का लाभ लेने के लिए इच्छुक छात्राएं *मोबाइल नंबर 97544 62000 एवं 9755359004* पर संपर्क कर अथवा अपने नजदीकी *जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र में जाकर जानकारी एवं पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।*

पंजीयन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को स्पष्ट रूप से अंकित कर पुनः इंदौरी एवं रणवीरपुर स्थित जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र विधायक कार्यालय में जमा करना होगा। जिसके पश्चात इस निःशुल्क बस सेवा के शुरू होने संबंधित जानकारी एवं समय सारिणी आपके साथ साझा की जाएगी।

*बस मार्ग*

*गुढ़ा-सोनपुरी-केसली-बिटकुलीकला-इंदौरी-बहरमुड़ा-पनेका बस स्टैंड-दशरंगपुर-इंदौरी बस स्टैंड-कवर्धा महाविद्यालय*

*धन्यवाद।*

*कार्यालय प्रभारी* 

*जन सेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र* 

*इंदौरी एवं रणवीरपुर*

Related posts