भाजपा की जीत से होंगे हर सपने साकार।
खुलेंगे पंडरिया की प्रगति और उन्नति के द्वार।
आज सामुदायिक भवन,पंडरिया में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में आयोजित बैठक में शामिल हुई और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में आगामी तैयारियों, रणनीतियों एवं चुनाव के संबंध में चर्चा कर कार्य योजना बनाई गई और सभी साथियों ने एक साथ भाजपा का विजय पताका लहराने का संकल्प किया।
विगत एक वर्षों में भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं से पंडरिया में हुए अभूतपूर्व विकास एवं अधोसंरचना के कार्यों से पंडरिया ने समृद्धि व प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। जनता भी आगामी चुनाव में इन्हीं विकास कार्यों पर भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का मन बना चुकी है।
कस अवसर पर नगर पालिका परिषद, पंडरिया के चुनाव प्रभारी श्री गौरी शंकर श्रीवास जी,वरिष्ठजन एवं भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।



