आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत स्वयंभू श्री जलेश्वर महादेव धाम, ग्राम डोंगरिया में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुई और परिणय सूत्र में बंधने वाले 120 नवविवाहित जोड़ों को बधाई व मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
सामूहिक विवाह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक उत्थान और समानता की दिशा में मजबूत कदम है। माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार निरंतर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और हर परिवार के खुशहाल भविष्य के लिए कृतसंकल्पित है।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजन, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, नव युगल जोड़ों के परिजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



