जुनवानी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुई और नवविवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पूरे रीति-रिवाज के साथ सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराने में महती भूमिका निभा रही है,वहीं गरीब बेटियों के लिए सम्मान और सुरक्षा का नया मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
मैं सभी नवदंपतियों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करती हूं।
आज ग्राम गौरझूमर में क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान पंडरिया विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं जिसके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारयों को दिशा-निर्देश दिए।
जनसमस्याओं का समाधान और पंडरिया विधानसभा का विकास हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में आप सभी क्षेत्रवासियों का सुझाव एवं सहभागिता हमारे लिए बहुमूल्य है।




