पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में उठाया मुद्दा वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर विद्युतविहीन ग्रामों तक विद्युत पहुंचाने का कार्य कब तक पूर्ण कर लिया जावेगा

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज16 से शुरू हुआ है जो 20 दिसंबर तक चलेगा। आज सत्र के पहले दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सदन में विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर के विद्युतविहीन क्षेत्रों एवं जहाँ पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है व बिल में अनियमितता की शिकायतें हैं उसके संबंध में विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विषय को सदन में रखा। सत्र के पहले दिन भावना बोहरा ने सदन में 4 प्रश्न किये जिसमें उर्जा विभाग, राजस्व विभाग तथा विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में नवीन विद्युत उप केन्द्रों के सन्दर्भ में प्रश्न किये !

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में प्रश्न किया कि वर्तमान में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुई कुकदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत अमनिया अंतर्गत ग्राम सेजाडीह, ग्राम पंचायत कांदावानी अंतर्गत ग्राम अजनु, कांदावानी, कान्हाखैरा, ठेंगाटोला, धूरसी, भल्लीनदादर, रुख्मीददार, ग्राम पंचायत तेलियापानी अंतर्गत तिनगड्डा, माराडबरा, ग्राम पंचायत बिरहुलडीह अंतर्गत ग्राम गभोड़ा एवं ग्राम पंचायत छिंदीडीह अंतर्गत ग्राम छिंदीडीह क्या विद्युतविहीन हैं? यदि हां, तो क्या उपरोक्त विद्युतविहीन ग्रामों हेतु विद्युत पहुंचाने की कोई योजना संचालित अथवा प्रस्तावित है तो उसकी जानकारी एवं यदि योजना संचालित है तो उक्त योजनांतर्गत उपरोक्त उल्लेखित विद्युतविहीन ग्रामों तक विद्युत पहुंचाने का कार्य कब तक पूर्ण कर लिया जावेगा?

Related posts