आज जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय), रणवीरपुर में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “मन की बात” कार्यक्रम के 118वें संस्करण के माध्यम से प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना।
इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा कर देशवासियों को प्रेरित किया। उन्होंने महाकुंभ और भारत की संस्कृति व धरोहरों के साथ ही हमारे वन्य जीवों की सुरक्षा की दिशा में चर्चा की और हमारे छत्तीसगढ़ के बाबा गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व के बारे में भी संवाद किया।
उन्होंने इस वर्ष होने वाले गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ, स्टार्टअप योजना से युवाओं के आत्मनिर्भर बनने और केंद्रीय योजनाओं से विभिन्न प्रदेशों और जनता के जीवन मे आये सकारात्मक परिवर्तन के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर भाजपा रणवीरपुर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे।



