विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया के विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क, जनसमस्यों के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
पंडरिया विधानसभा के समुचित विकास और क्षेत्रवासियों की सुविधाओं के प्रति सक्रियता से काम करते हुए भावना बोहरा लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं से रूबरू हो रहीं हैं साथ ही उसका त्वरित निराकरण भी कर रही है।
आज विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया शहर के वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 3 में सघन जनसंपर्क किया और क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भी अपने सुझाव साझा किए एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु उन्होंने अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी एवं उसका अधिक से अधिक लाभ लेने की भी बात कही। भावना बोहरा ने कहा कि हमारी सरकार शहरी क्षेत्रों के विकास के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहर की भांति सर्वसुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पंडरिया में भी लगातार अधोसंरचना विकास के लिए तीव्र गति से कार्य किये जा रहें हैं।
उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में हमारे पंडरिया विधानसभा में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए लगातार अधोसंरचना एवं सड़कों का विस्तार हो रहा है। वहीं हमारे पंडरिया विधानसभा में उद्योग स्थापना एवं रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा औद्योगिक नीति 2024-2030 में हमारे पंडरिया ब्लॉक को तीसरे समूह में रखा गया है। शहर के प्रमुख चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण का काम प्रगति पर है। मुख्य सड़कों एवं शहर के अंदरूनी इलाकों में जर्जर सड़कों का समाधान भी लगातार जारी है। सौंदर्यीकरण से लेकर अधोसंरचना विकास एवं औद्योगिक गतिविधियों पर हम प्राथमिकता से जोर दे रहें हैं ताकि पंडरिया विधानसभा जो विगत पांच वर्षों में कांग्रेस के कुशासन में बदहाल हो गया था वह अब विष्णु के सुशासन में खुशहाल बन रहा है।
भावना बोहरा ने कहा कि आज जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने बहुत से महत्वपूर्ण विषयों को रखा और क्षेत्र के विकास के लिए अपने सुझाव हमें दिए हैं। उनकी समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं साथ ही उनके सुझाव पर भी हम जरूर अमल करेंगे। क्योंकि ऐसे संयुक्त प्रयासों से ही हम पंडरिया विधानसभा की बेहतरी के लिए लगातार काम कर सकेंगे। एक जनप्रतिनिधि व जनता के बीच लगातार संवाद से हमें क्षेत्र के लिए बेहतर व अच्छे से अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती ही,इसलिए हमारा लगातार यही प्रयास रहता है कि हम अधिक से अधिक समय जनता के बीच बिताएं ताकि उन्हें आने वाली समस्याओं को हम दूर कर सकें और क्षेत्र की प्रगति के लिए हम कार्य करते रहे।
आज पंडरिया शहर के वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 3 में जनसंपर्क किया और क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई जिसके निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जनप्रतिनिधि व जनता के बीच लगातार संवाद से ही क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित होती है।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत हितग्राही सर्वेक्षण कार्य मे शामिल हुई जिसमें योजना के लाभार्थियों से बातचीत की एवं उनके व्यवधानों को दूर किया। इस सर्वेक्षण का एक ही उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति अपने पक्के आवास के सपनों से वंचित न रहे।
पीएम आवास योजना जैसे कई जनहित के लिए योजनाओं के संचालन से आज देश एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। छत्तीसगढ़ में भी डबल इंजन भाजपा सरकार महिला, किसान, युवा एवं हर वर्ग के उत्थान के लिए अनवरत प्रयास कर रही है।
#जनसेवा_ही_भावना



