घटती दूरियां और बढ़ती रफ़्तार समृद्ध पंडरिया ले रहा आकार पंडरिया विधानसभा के वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम आगरपानी में 26 करोड़ 48 लाख 80 हजार की लागत से होने वाले कुल 11 सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान पीएम जनमन योजना के तहत लगभग 61 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु 25 करोड़ 3 लाख 32 हजार एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत लगभग 2.50 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 1 करोड़ 45 लाख 48 हजार रुपए की लागत से सड़कों का विस्तार किया जाएगा। इस सौगात के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी का आभार व्यक्त करती हूँ।
इन सड़कों के निर्माण से हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र व हमारे आदिवासी भाई-बहन विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे, आर्थिक गतिविधयों को गति मिलेगी,




