पंडरिया से बड़ी खबर में बेखौफ बदमाशों का आतंक: थाना से चंद कदमों पर चोरी, जुआ-सट्टा चरम पर, पुलिस बेबस

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 पंडरिया से बड़ी खबर में बेखौफ बदमाशों का आतंक: थाना से चंद कदमों पर चोरी, जुआ-सट्टा चरम पर, पुलिस बेबस

नगर में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की वारदातें पुलिस थाना से महज कुछ दूरी पर हो रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई करने में असमर्थ रही है।

शुक्रवार – शनिवार देर रात थाना से कुछ ही दूरी पर कवर्धा रोड एवं महामाया रोड स्थित दुकानों में अज्ञात चोरों ने धावा बोला और नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसी प्रकार नगर के अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी के घर में हुई चोरी की गुत्थी भी अब तक सुलझ नहीं पाई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

अपराध की बात करें तो क्षेत्र में जुआ और सट्टा का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे यह गैरकानूनी गतिविधियाँ जारी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

एक और मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहाँ एक कबाड़ी वाहन को रंगेहाथ पकड़ने के बाद उसे ‘लावारिस’ घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में सफेदपोश नेताओं के दबाव में कार्रवाई को मोड़ दिया गया, जिससे आम जनता का कानून व्यवस्था से विश्वास डगमगाता जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब थाना से चंद कदमों की दूरी पर ही अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं, तो नगर के अन्य इलाकों की सुरक्षा की कल्पना ही डरावनी हो जाती है।

नगरवासियों ने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने, गश्त बढ़ाने और जुए-सट्टे के अड्डों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो पंडरिया की शांत फिजा में डर और अराजकता का माहौल और गहरा सकता है।

Related posts