आज पंडरिया स्थित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर में कोचिंग प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर संवाद किया और अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए।
इस दौरान उन्हें प्रोत्साहित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। यह देखकर अत्यंत ही हर्ष हो रहा है कि हमारे एक प्रयास से बच्चे अपने उज्ज्वल भविष्य की राह में अग्रसर हो रहें हैं।
सबको शिक्षा और हर क्षेत्र में उचित स्थान मिल सके इसी उद्देश्य से हमने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की और आज यहां लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को IIT-JEE,NEET एवं CGPSC की अनुभवी शिक्षकों द्वारा निःशुल्क कोचिंग मिल रहा है।
हमारा लक्ष्य है कि हमारे पंडरिया विधानसभा का कोई भी युवा शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहें। उन्हें बेहतर शिक्षा और सुविधा मिल सके तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु साधन व संसाधन की कमी उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में कोई अवरोध न बन सके इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं।



