ब्रेकिंग न्यूज़ थाना कुकदुर अंतर्गत ग्राम पुटपुटा में अज्ञात नाबालिक बालक का फांसी से लटकी हुई मिली लाश

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

ब्रेकिंग न्यूज़ थाना कुकदुर अंतर्गत ग्राम पुटपुटा में अज्ञात अज्ञात नाबालिक बालक का फांसी से लटकी हुई मिली लाश पुलिस कर रही है जांच यह मामला वि ख पंडरिया तहसील कुकदुर ग्राम पुटपुटा का है मृतक का नाम ईश्वर बैगा बताया जा रहा है शव को पी एम के लिए भेजा गया जो की अभी फांसी लगने का कारण अज्ञात है थाना कुकदुर जांच में जुटी है

पुटपुरा में पेड़ पर लटकती मिली बैगा युवक की लाश थाना क्षेत्र के ग्राम पुटपुटा में शनिवार सुबह पेड़ पर फंदे से एक बैगा युवक की लाश लटकती पाई गई। शव के पहचान ईश्वर पिता लुड्डु बैगा (18 वर्ष) निवासी पुटपुटा के रूप में की गई है।

पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक ईश्वर मूलतः ग्राम

कौआनार का रहने वाला था। लेकिन वह और उसकी मां लंबे समय से पुटपुटा गांव में रह रहे थे। मृतक गांव के ही एक परिवार के यहां काम करता था। शनिवार सुबह खेत की मेढ़ पर लगे आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से उसका शव लटकते मिला। लाश जमीन पर बैठी अवस्था में थी। उसका एक पैर लोहे के कांटों वाले तार में फंसा था। पोस्टमार्टम आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related posts