*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समझी लोगों की पीड़ी, दी 49 लाख के गौरवपथ की सौगात*
*पिपरिया पुल से लेकर झिरना तक बनने वाले गौरवपथ का हुआ भूमि पूजन*
*झिरना मेला प्रांगण में पुजारी के निवास के लिए बनेगा 6:30 लाख की लागत से भवन*
*दर्जनों गांव के लोगों को होगा लाभ– पहली बार बनेगी गौरव पथ की सडक*
*भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास एवं गाँवो की तस्वीर बदल रही है — कैलाश चन्द्रवंशी*
कवर्धा। प्रदेश सहित जिले में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास एवं निर्माण कार्यो में आई तेजी अब जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में साफ दिखाई देने लगी है। इसी कड़ी में पिपरिया क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों के ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग को पूरा करते हुए झिरना मुख्य मार्ग को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क गौरव पथ के तहत 49 लाख रु स्वीकृत किया गया जिसका आज़ भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए जिला पंचायत कबीरधाम के उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी ने कहा कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों को पिपरिया से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पिपरिया पुल से लेकर झिरना के मुख्य मार्ग तक सड़क का आभाव था। जिसके कारण क्षेत्र के किसानो, ग्रामीणों और विद्यार्थियों को विशेषरूप से वर्षाकाल के दौरान आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसे लेकर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों के ग्रामीण इस गंभीर समस्या के समाधान की मांग वर्षो से करते आ रहे थे। श्री चन्द्रवंशी ने बताया कि उन्होने क्षेत्रवासियों की इस मांग को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था जिसे गंभीरता से लेते हुए और क्षेत्रवासियों की परेशानियों को महसूस करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पिपरिया पुल से लेकर झिरना तक गौरव पथ योजना के तहत सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 49 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।
सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने बताया कि उप मुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिले का चहमुखी विकास हो रहा है गांव गांव में प्रधानमंत्री आवास और सड़कों का जाल बिछ रहा है
झिरना मेला प्रांगण में पुजारी के निवास के लिए भी क्षेत्र के लोगों ने भवन की मांग की थी जिसे उपमुख्यमंत्री माननीय विजय शर्मा जी के द्वारा 6. 50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन के रूप में स्वीकृत किया गया जिसका भी पूजन आज किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिध तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। जिन्होने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
सभा को जिला पंचायत सभापति सुमित्रा विजय पटेल जी जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल गणेश तिवारी ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष वीर सिंह पटेल प्रकाश चंद्रवंशी नगर पंचायत अध्यक्ष घुरवा साहू खेम राम साहू खिलेश्वर साहू सुनील साहू दिनेश चंद्रवंशी नीतीश चंद्रवंशी परस साहू मुनी चंद्रवंशी कमल कांत नाविक झगराम साहू ईश्वरी ध्रुव पवन साहू महेतरु कश्यप कोमल चंद्रवंशी लोकेश साहू सहित कार्यकर्त्ता और ग्राम वासी उपस्थित थे



