सियार ने ग्रामीणों पर किया हमला, महिला और बच्चे सहित पांच घायल

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा में जंगली सियार ने ग्रामीणों पर हमला किया है.जिसमें दो महिला समेत 5 लोग घायल हैं. ये पूरा मामला बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम खड़ौदा का है. जहां शुक्रवार को गन्ना खेत में काम करने के दौरान सियार का महिला से आमना सामना हुआ.

सियार ने किया हमला : महिला ने सियार को भगाने का प्रयास किया लेकिन सियार ने महिला पर ही हमला कर दिया. महिला की आवाज सुनकर अन्य लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे.लेकिन सियार ने महिला को छोड़कर लोगों पर ही हमला कर दिया. जिससे महिला और 12 वर्षीय बच्चे के पैर में चोट आई है. वहीं 3 लोगों के पेट और पीठ पर काटे जाने के निशान हैं. घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों से मिली है.

घायलों को दिया जाएगा मुआवजा : वन विकास निगम के बोड़ला परिक्षेत्र के रेंजर मनीष कश्यप ने बताया कि जंगली सियार ने कुछ ग्रामीणों पर हमला कर घायल किया है. सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच कर घायलों से मुलाकात की है.

उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है. घटना स्थल राजस्व एरिया आता है, जंगली जानवर ने हमला किया है तो नियमानुसार जो भी मुआवजा बनता है दिया जाएगा – मनीष कश्यप, रेंजर

सियार ने ग्रामीणों पर किया हमला, महिला और बच्चे सहित पांच घायल – 

Related posts