151 किलोमीटर कांवड़ यात्रा करेंगे पंडरिया विधायक भावना बोहरा

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

 गङ्गाजलं समानीय शिवलिङ्गे निधापयेत् । पापं सहस्रजन्मानां तत्क्षणादेव नश्यति ।।

151 किलोमीटर कांवड़ यात्रा

हर हर महादेव

माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक

आमंत्रण

हमारी सनातन संस्कृति में श्रावण मास और शिव उपासना की पौराणिक मान्यता है, हमारे छत्तीसगढ़ में भी अमरकंटक के नर्मदेश्वर महादेव के निकट मां नर्मदा का पावन जल लेकर बाबा भोरमदेव को अर्पित करने की प्राचीन आस्था है और प्रतिवर्ष कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर कठिन कांवड़ यात्रा करके भोरमदेव मंदिर में शिवजी का जलाभिषेक करते हैं। उसी आस्था के प्रति भगवान भोलेनाथ एवं माँ नर्मदा के आशीर्वाद तथा कांवड़ यात्रियों से प्रेरणा लेकर इस वर्ष सावन माह के द्वितीय सोमवार को माँ नर्मदा मंदिर प्रांगण से डोंगरिया महादेव एवं भोरमदेव मंदिर तक छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मैं 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करने जा रही हूं।

इस प्रयास में आपका सहयोग और गरिमामयी उपस्थिति मेरे संकल्प और मनोबल को नई उर्जा प्रदान करेगा। आपसे मेरा विनम्र निवेदन है कि दिनांक 21 जुलाई को प्रातः 7 बजे अमरकंटक में भगवान नर्मदेश्वर महादेव जी की पूजा अर्चना कर माँ नर्मदा मंदिर से कांवड़ में जल लेकर हमारे कवर्धा में विराजमान डोंगरिया महादेव एवं भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान होगा अतः इस यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना करने हेतु आपकी मंगलकामनाओं की अपेक्षा है। आपकी उपस्थिति हर कदम पर बोल बम के उदघोष के साथ मेरी हिम्मत को बढ़ाएगा।

अतः आपसे निवेदन है कि अपने बहुमूल्य समय से कुछ क्षण निकालकर इस “कांवड़ यात्रा” में अमरकंटक से माँ नर्मदा का निर्मल जल लेकर भोरमदेव मंदिर में महादेव जी का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना हेतु इस यात्रा में सादर आमंत्रित हैं।

यात्रा विवरण

दिनांक: 21 जुलाई 2025, सोमवार। समय प्रातः 07:00 बजे स्थान : माँ नर्मदा मंदिर प्रांगण, अमरकंटक (म.प्र.)

भवदीय भावना बोहरा विधायक, पंडरिया विधानसभा

Related posts